लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। (रितु मेहरा) राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मंगलवार को लोकभवन में प्रदेश के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने शिष्टाचार मुलाकात की।
लोकभवन में हुई इस भेंट के दौरान मंत्रियों ने राज्यपाल से सौजन्य मुलाकात कर उनका अभिवादन किया। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में संपन्न हुई।
