अरुण चतुर्वेदी ने मांगे बीजेपी के लिए वोट

0
209
- Advertisement -

रामकेश मीना , रामप्रसाद मेहरा , विमला शर्मा के लिए वोट

जयपुर। जयपुर जिले में हो रहे जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत लगा रखी है। राजस्थान के पूर्व समाज कल्याण मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने देवगांव में दूंगा पंचायत समिति वार्ड संख्या पांच से चुनाव लड़ रहे रामप्रसाद मेहरा ,वार्ड संख्या 9 से चुनाव लड़ रही विमला देवी शर्मा और जिला परिषद का चुनाव लड़ रहे रामकेश मीणा के लिए वोट मांगे। इस दौरान गांव में ग्रामीणों द्वारा अरुण चतुर्वेदी और पूर्व विधायक कैलाश मीणा का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। वार्ड नंबर 5 से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राम प्रसाद मेरा मेहरा ने कन्हैया लाल मीणा और अरुण चतुर्वेदी का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया । इस मौके पर चतुर्वेदी ने कहा कि गांव के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट दें और कमल के फूल पर मोहर लगाए। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने जो साफा पहनाया है उसकी लाज रखना और बीजेपी को ही वोट देना । इस मौके पर डॉ कन्हैया लाल मीणा ने ब्राह्मणों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस पर ग्रामीणों ने हाथ खड़े कर बीजेपी के सभी प्रत्याशियों को वोट देने का एलान किया। स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे जिन्होंने सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की बात कही।

- Advertisement -
Previous articleकिसान संसद जयपुर में 15 सिंतम्बर को
Next articleनागौर सड़क हादसे में MP के 11की मौत, कई घायल
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here