Home latest सैकड़ों गोभक्तों ने निकाला जुलूस, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने...

सैकड़ों गोभक्तों ने निकाला जुलूस, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पीपलू (नरेश कुरेड़ा): पीपलू में सोमवार को सैकड़ों गोभक्तों ने एकजुट होकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर विशाल जुलूस निकाला और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

यह जुलूस शिवालय मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय तक पहुंचा। इसमें क्षेत्र के नागरिकों, गोसेवकों, मातृशक्ति और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारियों ने गौ माता की झांकी के साथ “गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दो” जैसे नारे लगाते हुए वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

जुलूस के समापन पर जिला अध्यक्ष हनुमान चौधरी के नेतृत्व में तहसीलदार कैलाश मीणा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन सौंपने वालों में लोकेश कुरेड़ा, गिरधर जवाली, नरेश कुरेड़ा, कर्ण, नरसी, सुमित सहित कई गोभक्त मौजूद रहे।


ज्ञापन में रखी गई प्रमुख  मांगें

  • गौ माता को अविलंब राष्ट्र माता का संवैधानिक दर्जा दिया जाए
  • गौ संरक्षण के लिए कड़े कानून बनाए जाएं, ताकि गौ हत्या पर रोक लग सके
  • गौशालाओं की स्थिति सुधारने के लिए सरकार विशेष पैकेज की घोषणा करे

इस विशाल प्रदर्शन के माध्यम से गोभक्तों ने प्रशासन और सरकार को स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र का जनमानस गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version