लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
ओबीसी मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से की शिष्टाचार भेंट
जयपुर | (रूपनारायण सांवरिया)भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत ने मोती डूंगरी स्थित गणेश मंदिर में दर्शन करने के उपरांत भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुँचकर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. कुमावत ने प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
इसके पश्चात उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार करते हुए पदाधिकारियों के साथ परिचय बैठक की और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
सबका साथ–सबका विश्वास के मंत्र पर दिया जोर
डॉ. महेंद्र कुमावत ने अपने संबोधन में कहा कि ओबीसी मोर्चा सबका साथ, सबका विश्वास के मंत्र को आत्मसात करते हुए सभी वर्गों को साथ लेकर चलेगा। उन्होंने समावेशी कार्य-योजना के माध्यम से पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।
‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को साकार करने का संकल्प
मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुमावत ने कहा कि ओबीसी मोर्चे का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ और भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में पूरी निष्ठा और मजबूती से कार्य करेगा।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व मोर्चा अध्यक्ष चम्पालाल गेदर, महामंत्री सुनील यादव, महेंद्र पंवार, उपाध्यक्ष सुनील गहलोत, महेंद्र यादव, प्रदेश मंत्री सुनीता चौधरी, कार्यालय मंत्री रामेश्वर गुर्जर, जिला अध्यक्ष चेतन कुमावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं में विजेंद्र चौधरी, रामस्वरूप सोलंकी, दिनेश जांगिड़, संजीव वर्मा, चिमनाराम, महेश सैनी, भरत, दिलीप, नीरज वशिष्ठ, श्रवण सोनी, उदय यादव, संदीप कुमावत, गुरतेज सिंह, हेमंत जयसवाल, राकेश सोनी, मोनू साहू, मुकेश धाभाई, मनोज सैनी, भगवान सहाय सहित अनेक कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे।











































