Home latest सुमेरपुर को मिली नई सौगात, ₹8.50 करोड़ से बनेगा आईटीआई भवन

सुमेरपुर को मिली नई सौगात, ₹8.50 करोड़ से बनेगा आईटीआई भवन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सुमेरपुर। राजस्थान सरकार ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बजट वर्ष 2025-26 में सुमेरपुर में नवीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) की घोषणा के बाद अब इसे अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग ने आईटीआई के नए भवन निर्माण के लिए ₹850 लाख (₹8.50 करोड़) की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। इस निर्णय से क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा के विस्तार का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर स्थानीय विधायक एवं राज्य सरकार में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने सुमेरपुर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है।

युवाओं को मिलेगा स्थानीय स्तर पर तकनीकी प्रशिक्षण

मंत्री कुमावत ने बताया कि सुमेरपुर क्षेत्र में लंबे समय से एक आधुनिक आईटीआई संस्थान की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस नई आईटीआई के शुरू होने से ग्रामीण और शहरी युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे स्थानीय स्तर पर ही रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा भवन

₹8.50 करोड़ की लागत से बनने वाले इस आईटीआई भवन में अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसमें आधुनिक वर्कशॉप, प्रैक्टिकल लैब, डिजिटल क्लासरूम और कंप्यूटर सेंटर जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। साथ ही विभिन्न तकनीकी ट्रेड्स के लिए आवश्यक मशीनरी एवं उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। आईटीआई भवन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा, ताकि आने वाले सत्रों में इसका लाभ स्थानीय युवाओं को मिल सके।

इस घोषणा से सुमेरपुर सहित आसपास के दर्जनों गांवों में उत्साह और खुशी का माहौल है।

Previous articleकिसान परिवार के बेटों ने बढ़ाया मान, भारतीय सेना में हुआ चयन
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version