लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर (रितु मेहरा)| मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष रथीन्द्र बोस ने मुख्यमंत्री निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष रथीन्द्र बोस ने आमजन के हित में संचालित योजनाओं तथा राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
मुलाकात के अंत में पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष रथीन्द्र बोस ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की विश्वप्रसिद्ध कृति ‘गीतांजलि’ भेंट स्वरूप प्रदान की। मुख्यमंत्री ने इस आत्मीय भेंट के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
यह शिष्टाचार मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें पारस्परिक सहयोग और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ।














































