- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्टर: संजीव बंसल
कठूमर (अलवर)। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपखण्ड अधिकारी कठूमर को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान माननीय मंत्री संजय शर्मा, आर्तिका शुक्ला, जिला कलक्टर अलवर तथा सुधीर चौधरी, पुलिस अधीक्षक अलवर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर दिया गया।
इस अवसर पर जिले के प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उपखण्ड अधिकारी कठूमर द्वारा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन की सराहना करते हुए उनके कार्य को अनुकरणीय बताया।
- Advertisement -











































