‘विकसित भारत’ प्रबुद्ध सम्मेलन, भाजपा नेताओं ने गिनाईं उपलब्धियां

0
28
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


नागौर।(प्रदीप कुमार डागा) भाजपा कार्यालय में रविवार को “विकसित भारत : प्रबुद्ध सम्मेलन” का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश प्रवक्ता व विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत से ही संगठन का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में राम मंदिर निर्माण, धारा-370 हटाने जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए, जिनसे देश की दिशा और दशा बदली है।

उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ अब सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। पक्के मकान, शौचालय, बिजली, गैस कनेक्शन और स्वच्छ पेयजल जैसी सुविधाओं ने गरीब वर्ग के जीवन में बड़ा बदलाव किया है।

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री व किसान आयोग अध्यक्ष सी. आर. चौधरी ने कहा कि कृषि क्षेत्र में किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि, सिंचाई विस्तार और कृषि अवसंरचना के माध्यम से मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली और इंटरनेट के विस्तार से गांवों का विकास तेज हुआ है।

भाजपा जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संगठन की है।

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में संगठन को मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया।

- Advertisement -
Previous articleरियांबड़ी बजरी लीज पाइंट हिंसा मामले में 16 आरोपी गिरफ्तार
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here