Home latest विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर आरके जिला चिकित्सालय में जागरूकता अभियान

विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर आरके जिला चिकित्सालय में जागरूकता अभियान

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 रैली निकालकर दिया नेत्र सुरक्षा का संदेश

रिपोर्ट: गौतम शर्मा, राजसमंद

राजसमंद। आर.के. राजकीय जिला चिकित्सालय राजसमंद में विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के तहत बुधवार को प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश रजक के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर चिकित्सालय परिसर में बैठक आयोजित कर ग्लूकोमा (काला मोतिया) जैसी गंभीर नेत्र बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

बैठक में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रशीद मोहम्मद और डॉ. बाबूलाल शर्मा ने उपस्थित लोगों को ग्लूकोमा के लक्षण, बचाव और समय पर जांच की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बीमारी धीरे-धीरे आंखों की रोशनी को प्रभावित करती है और कई बार शुरुआती चरण में मरीज को इसका पता भी नहीं चलता, इसलिए नियमित नेत्र जांच करवाना बेहद आवश्यक है।

कार्यक्रम के बाद आर.के. जिला चिकित्सालय से हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने पोस्टर और बैनर के माध्यम से आमजन को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया तथा पर्चे वितरित कर ग्लूकोमा से बचाव के उपाय बताए।

इस दौरान नेत्र सहायक नीरज चौधरी, राहुल मीणा, कमलेश कुमावत सहित चिकित्सालय के कई डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने संदेश दिया कि समय पर जांच और उपचार से ग्लूकोमा के कारण होने वाली दृष्टि हानि को रोका जा सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version