विधायक अशोक कोठारी का नवाचार: “विधायक आपके वार्ड” अभियान की शुरुआत

0
150
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

-हर वार्ड में बैठक कर सुनेंगे जन समस्या

भीलवाड़ा (विनोद सेन)। शहर विधायक अशोक कोठारी निरंतर जनता से कार्यालय पर जनसुनवाई करते हुए नजर आ रहे है।
तो कभी जनसंवाद तो कभी नए-नए नवाचार करके जनता की समस्या का समाधान कर रहे है। विधायक द्वारा एक नवाचार का शुभारंभ आज वार्ड नम्बर 59 में बैठक कर, विधायक आपके वार्ड” का किया गया। मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि, विधानसभा क्षेत्र की जन समस्या का समाधान करने के लिए एक नया नवाचार किया है। इस अभियान का नाम “विधायक आपके वार्ड” है।  निरंतर हर वार्ड के लोगो के साथ बैठक कर समस्या सुनेंगे ओर अतिशीघ्र समस्या का समाधान करवाएंगे। विधायक आपके वार्ड अभियान के तहत प्रदेश व केंद्र सरकार की जनहित योजना की उपलब्धियां गिनाते हुए जनता की समस्याएं सुनी।

कोठारी ने युवाओं से नवाचार को बढ़ावा देने तथा नए शोध करने का आग्रह किया। वार्ड संख्या 59 में बैठक कर आमजन की समस्या सुनी, विधायक कोठारी ने जनता के हर विषयों को पूरा सुना, समझा व विधायक स्तर के सभी कार्य यूआईटी व विधायक कोष के माध्यम से करवाने का भरोसा दिलाया, साथ ही नगर निगम कार्य हेतु, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दौलत माली को जिम्मेदारी दी, निगम के कार्य निगम द्वारा करवाकर जनता को शीघ्र राहत प्रदान करें।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here