वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड रजिस्ट्रेशन शिविर आयोजित

0
249
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सीएमएचओ डॉ गोस्वामी ने किया शुभारंभ

वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं: सीएमएचओ डॉ. गोस्वामी

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) वरिष्ठ नागरिक मंच (संस्थान) भीलवाड़ा व चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में आयुष्मान भारत योजना एवं प्रधानमंत्री वय वंदन योजना के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए रजिस्ट्रेशन एवं ई-केवाईसी शिविर का आयोजन वरिष्ठ नागरिक भवन, गायत्री मन्दिर के पास, लव गार्डन रोड पर किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीपी गोस्वामी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। सीएमएचओ डॉ. गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं।

उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा देना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। वरिष्ठजनों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें स्वास्थ्य की सुरक्षा प्रदान करने के लिए यह शिविर आयोजित किया गया है। इस तरह के पंजीयन शिविर उनके सम्मान और सुविधा की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा शिविर में बड़ी संख्या में वरिष्ठजनों का पीएमजेएवाई आयुष्मान कार्ड हेतु ई-केवाईसी पंजीयन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री वय वंदन योजना आयुष्मान कार्ड के जरिए 70 वर्ष और इससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को उपचार, जांच व दवाईयां निःशुल्क सुनिश्चित किया जाएगा। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

मंच के पदाधिकारियों ने लाभार्थियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी करवाए गए। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक मंच (संस्थान) से मदन खटोड़, श्याम कुमार डाड, कृष्ण गोपाल सोमानी, कैलाश पुरोहित व बिना खटोड सहित चिकित्सा विभाग से बीपीओ कुलदीप शर्मा, डीपीसी (आयुष्मान योजना) प्रदीप दाधीच व अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं वरिष्ठ गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Previous articleभारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित
Next articleकेलवा गौशाला परिसर में शपथ के साथ लगाए 1051 पौधे
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here