उत्साह उमंग व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

0
171
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पीसांगन,अजमेर
स्थानीय संवाददाता-ओमप्रकाश चौधरी।

उपखंड मुख्यालय पीसांगन समेत देहात में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह उमंग व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 प्रतिभाओ को उपखंड स्तरीय समारोह में उपखंड स्तर पर सम्मानित किया गया। पीसांगन कस्बे के सुभाष स्टेडियम में आहूत उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि विधायक रामस्वरूप लांबा व उपखंड अधिकारी राजीव बड़गूजर ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करते हुए परेड़ की सलामी ली। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रामस्वरूप लांबा व एसडीएम राजीव बड़गुजर ने कहा कि हमे आजादी के लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। हमे इसका महत्व समझते हुए सदैव राष्ट्र विकास के पथ पर चलना होगा। वही उपखंड मुख्यालय समेत देहात में ग्राम पंचायतों पर प्रशासकों ने,शिक्षण संस्थानों पर संस्था प्रधानो व सरकारी कार्यालयों पर विभागीय अधिकारियो ने ध्वजारोहण किया। उपखंड स्तरीय गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड़,सामूहिक व्यायाम के साथ सभी शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान विधायक रामस्वरूप लांबा व एसडीएम राजीव बड़गूजर के अलावा प्रधान दिनेश नायक,पूर्व प्रधान दिलीप पचार,तहसीलदार भागीरथ चौधरी,विकास अधिकारी सोहनलाल डारा व थानाधिकारी प्रहलाद सहाय समेत आम से लेकर खास मौजूद थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here