Home latest उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ बैरवा ने स्वयंसिद्धा 2025 मेले...

उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ बैरवा ने स्वयंसिद्धा 2025 मेले का किया अवलोकन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

लघु उद्योग भारती का स्वयंसिद्धा मेला महिलाओं के लिए अवसरों का नया द्वार: उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा

लघु उद्योग भारती द्वारा नगर निगम सभागार में महिला सशक्तिकरण एवं स्वदेशी पर सेमिनार हुआ आयोजित

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा मंगलवार को जिले के दौरे पर रहे। उपमुख्यमंत्री डॉ बैरवा ने सर्वप्रथम जिले के अग्रवाल भवन में लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित स्वयंसिद्धा 2025 मेले का अवलोकन किया एवं सभी महिला उद्यमियो का उत्साहवर्धन किया। इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री डॉ बैरवा नगर निगम सभागार में महिला सशक्तिकरण थीम पर आयोजित सेमिनार में पहुंचे। समारोह में सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री डॉ बैरवा ने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना मातृ शक्ति के स्वावलम्बी होने से है।

उन्होंने कहा की लघु उद्योग भारती महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र मे एक विशेष एवं महती भूमिका मे है। स्वयंसिद्धा जैसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओ को अपने उत्पादों को बाजार दिलाने का कार्य कर रही है, यह महिला उद्यमियों के आत्मविश्वास को भी पुष्ट करेगा। उन्होंने इस अभिनव प्रयोग की प्रशंसा की। कार्यक्रम में भारतीय रक्षा अनुसंधान संस्थान (डीआरडी ओ) की वैज्ञानिक डॉ मीना मिश्रा ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चियों के लिए बहुत संभावना है उन्हें दृढ़ संकल्प के साथ बड़े मक़ाम हासिल करने है।

निजी अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि हमारी टीम को बहुत बार ऐसे चौलेंज मिले है जिसके बारे में हमारे पास कुछ भी जानकारी नहीं होते हुए भी हमने पूरा किया है, सेमी कंडक्टर चीप तैयार करना इस चैलेंज का एक उदाहरण है। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं स्वयसिद्धा आयाम की प्रमुख अंजू सिंह ने बताया कि लघु उद्योग भारती के मेले प्रोडक्ट को मार्केट तक पहुंचाने का काम करता है।  सेमिनार में अनेक महिला सीए एवं डॉक्टर का सम्मान भी किया गया साथ ही समाज में महिलाओं द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए भी अनेक महिलाओं को सम्मानित किया गया।

प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य चंदा मूंदड़ा ने बताया कि अभी मेला बुधवार को भी रहेगा। संचालन शिखा भदादा व रीना डाड ने किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक अशोक कोठारी, जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाडा, महेश हुरकुट, शंभूप्रसाद काबरा, गिरिष अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, रेखा ईनाणी, आशा सोमानी, आशा अग्रवाल, शोभा डाड, सुमित्रा हुरकुट, रीटा गोयल, रक्षा जैन आदि उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version