लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
डॉ. गर्ग की अभिशंषा पर हुये विकास कार्यों की लोगों ने की सरहाना
भरतपुर । पूर्व मंत्री, वर्तमान विधायक व राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव डॉ. सुभाष गर्ग मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर भरतपुर आये और क्षेत्र में चल रहे सडक निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान कराने का विश्वास दिलाया।
डॉ. गर्ग ने अछनेरा रोड से चिकसाना क्षेत्र से चक बल्टीकरी और बहनेरा रोड तक निर्माणधीन सडक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सडक के निर्माण करने में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के अधिकारियों को निर्देश दिये। क्षेत्र में डॉ. गर्ग की अनुशंषा पर हो रहे विकास कार्यों की सरहाना करते हुये ग्रामीणों ने उनका साफा, माला पहनाकर स्वागत किया। डॉ. गर्ग द्वारा पिछले दिनों ग्रामीणों ने बहनेरा की कल्याण विहार कॉलोनी में अंधेरा होने पर लाइट लगवाने की मांग की गई थी उसे पूरा कर दिया गया और अब क्षेत्र रोशनी से जगमग हो गया। जिस पर कॉलोनी वासियों ने डॉ. गर्ग के कार्यों की सरहाना करते हुये उनका जोरदारी के साथ स्वागत किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष संतोष फौजदार, पूर्व सरपंच सुरेश पाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
डॉ. गर्ग ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान का विश्वास दिलाते हुये सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिये। इस दौरान वे क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में भी शामिल हुये। डॉ. गर्ग ने रणजीत नगर कार्यालय पर भी जन सुनवाई की। जहां उनका लोगों ने स्वागत किया।