लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भरतपुर – जहां कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में एक मिस्त्री ट्रक की कमानी बदल रहा था। तभी अचानक ट्रक पलट गया और मिस्त्री उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
ASI सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शाम 5 बजे ट्रांसपोर्ट नगर में एक मिस्त्री ट्रक की कमानी बदल रहा था।उसी दौरान अचानक ट्रक पलटने से मिस्त्री नीचे दब गया.घटना को आस पास मौजूद लोगों ने मिस्त्री को कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे से निकाला.मिस्त्री को आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक मिस्त्री की पहचान डीग जिले के ताँखा गांव निवासी
59 वर्षीय परसोत्तम पुत्र राम सिंह के रूप में हुई है,जो ट्रक मिस्त्री था और लंबे समय से ट्रांसपोर्ट नगर में काम कर रहा था। मृतक के चार बच्चे है जिनकी शादी हो चुकी है।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है,कोतवाली थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया ।
ट्रक सेवर थाना क्षेत्र स्थित घना जाटोली निवासी मुकेश ठाकुर का है जिसमें मक्का भरे हुए थे।