Home latest उनियारा में प्रशासनिक अधिकारियों और विद्यार्थियों की तिरंगा यात्रा

उनियारा में प्रशासनिक अधिकारियों और विद्यार्थियों की तिरंगा यात्रा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार सुबह 9:30 बजे प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारियों ने विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।

सुबह से ही विद्यालयों के बच्चे देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। सभी विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर गढ़ पैलेस में एकत्र हुए, जहां पंचायत समिति प्रधान फूलबाई मीणा और नगरपालिका अध्यक्ष मोनिका गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

यात्रा का मार्ग

तिरंगा यात्रा गढ़ पैलेस से प्रारंभ होकर कटला गेट, सदर बाजार, रघुनाथ मंदिर, न्यू मार्केट, ककोड गेट, सरदार सर्किल से होती हुई विवेकानंद सर्किल पर संपन्न हुई।

विशेष आकर्षण

  • पुलिस और सेना की वर्दी पहने छात्र तिरंगा लेकर चल रहे थे, जो आकर्षण का केंद्र बने।

  • विद्यार्थी “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारे लगाते रहे।

उपस्थित अधिकारी

यात्रा में उपखंड अधिकारी शत्रुघ्न सिंह गुर्जर, तहसीलदार प्रवीण सैनी, तहसील, नगर पालिका, जलदाय, सिंचाई, विद्युत वितरण निगम, सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रतिनिधि, सरकारी विद्यालयों के शिक्षक और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version