लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
कारोला पंचायत मुख्यालय पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी टोंक देहात मंडल द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई ।तिरंगा यात्रा कारोला के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय से शुरू हुई जो ग्राम के विभिन्न मार्गों से होती हुई ग्राम के चत्तर नाथ जी के मन्दिर प्रांगण में पहुंची जहां पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया ।इस अवसर पर यात्रा प्रभारी एवं भाजपा जिला सहकोषाध्यक्ष मोनिका जैन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय तिरंगा इस देश की शान है इसे प्रत्येक नागरिक को अपने घरों पर लगाकर गर्व महसूस करना चाहिए।
टोंक देहात मंडल अध्यक्ष धर्मराज गुर्जर ने कहा कि तिरंगा हाथ मे थामने से ही एक नया जोश एवं जुनून की अनुभूति होती है।इसको अपने घरों पर लगा कर सम्मान करना चाहिए। तिरंगा यात्रा संयोजक सोनू प्रहलाद खटीक ने कहा कि तिरंगा हमारा गौरव एवं अभिमान है। इस अवसर पर देहात मंडल अध्यक्ष धर्मराज गुर्जर, प्रभारी मोनिका जैन, तिरंगा यात्रा संयोजक सोनू प्रहलाद पंचायत समिति सदस्य टोंक,जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी ,जिला उपाध्यक्ष प्रधान काबरा,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष देवराज गुर्जर, मंडल महामंत्री केदार गुर्जर,मंडल उपाध्यक्ष चौथमल जाट ,भरोस केवट, भाजपा युवा नेता रामलाल जाट मदन धाकड़ दशरथ भाटी, किशोर योगी ,रामजीलाल योगी,अशोक फागना, गजेंद्र सिंह सोलंकी, देवलाल योगी,,सभी ग्रामीवासी आमजन उपस्थित रहे।










































