स्वर्ण मंदिर मेल की चपेट में आने से साधु वेशधारी व्यक्ति की मौत

0
20
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर), बनी सिंह मीना। गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में स्वर्ण मंदिर मेल की चपेट में आने से साधु वेशधारी एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब व्यक्ति ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गया तथा ट्रेन की चपेट में आ गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर डिप्टी एसएस ने तत्काल जीआरपी थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर गंगापुर सिटी जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

जीआरपी थाना पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा।

घटना के बाद स्टेशन पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -
Previous articleभावा वैदिक शिविर में गूंजे काव्य के स्वर, कवियों ने बांधा समां
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here