लोक टुडे न्यूज नेटवर्क- लोकेश टटवाल की रिपोर्ट
सवाई माधोपुर से बड़ी खबर
सवाई माधोपुर जिले के सूरवाल बांध में कल नाव हादसे के बाद लापता पूर्व सरपंच रतन लाल का शव आज बरामद कर लिया गया है। बता दें कि कल नाव में सवार 9 लोगों में से 8 लोगों को SDRF व NDRF की टीमों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया था, जबकि रतन लाल लापता हो गए थे।
9 लोगों को रेस्क्यू टीम ने बचाया
इधर जिले में लगातार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। नदी-नाले उफान पर हैं और शहर सहित जडावता, सूरवाल मुई समेत कई गांवों के निचले इलाकों में पानी भर गया है। खेतों में पानी भरने से फसलों को भी नुकसान हुआ है।
जिला कलेक्टर की अपील जलभराव से दूर रहे
जिला कलेक्टर कानाराम ने लोगों से अपील की है कि वे जलभराव वाले इलाकों में न जाएं और सतर्क रहें।
वहीं रणथम्भौर जाने वाला रास्ता आज दूसरे दिन भी बंद है। कल गोमुखी के पास सड़क कटाव होने से यह मार्ग अवरुद्ध हो गया था। जिला प्रशासन द्वारा राहत व बचाव कार्य लगातार जारी हैं।










































