Home crime सुदखोरी से परेशान होकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, लोसल में 6 घंटे...

सुदखोरी से परेशान होकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, लोसल में 6 घंटे धरना

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

लोसल (सीकर)। (ओम प्रकाश सैनी) कस्बे में सुदखोरी से परेशान होकर एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें पांच लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

मृतक छिगनलाल ने सुसाइड नोट में आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसे भारी ब्याज और दबाव में रखकर लगातार परेशान किया। परिजनों के अनुसार, पहले 15 लाख रुपए उधार लिए गए थे, लेकिन ब्याज और दबाव के चलते यह रकम कई गुना बढ़ गई।

परिजनों का दावा है कि उन्होंने पहले 25 लाख रुपए, फिर सोना-चांदी और बाद में मकान पर लोन लेकर कुल 40–45 लाख रुपए तक भुगतान किया, इसके बावजूद धमकियां जारी रहीं।

⚠️ विषाक्त खाकर की आत्महत्या

परिजनों के अनुसार लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर छिगनलाल ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट उसके मोबाइल कवर में मिला।

अस्पताल में 6 घंटे धरना

पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों और ग्रामीणों ने लोसल उप जिला अस्पताल में करीब 6 घंटे तक धरना दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

थाना अधिकारी संगीता मीणा मौके पर पहुंचीं और समझाइश की कोशिश की, लेकिन लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

उच्च अधिकारियों के आश्वासन के बाद खत्म हुआ धरना

बाद में उच्च पुलिस अधिकारियों द्वारा 15 दिन में कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

‍♂️ पुलिस का बयान

पुलिस ने कहा है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version