लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
करौली जिले से खबर
संवाददाता नवीन शर्मा
करौली जिला । करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में जिला स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए₹25000 के इनामी बदमाश महेश सिंह गुर्जर को मोहनपुर की पहाड़ी में 2 किलोमीटर पीछा कर किया। गिरफ्तार फायरिंग हत्या के प्रयास मारपीट और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर मामलों में एक साल से फरार चल रहा था। जिला स्पेशल टीम प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि आरोपी करौली के जिले के विभिन्न स्थानों में आधा दर्जन अपराधित मामले दर्ज है।
इसकी गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से प्रयास किया जा रहे हाल आरोपी जयपुर में छिपे होने की सूचना मिली टीम को वहां भेजा लेकिन उसे भनक लगने पर वह भाग गया। कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह कांस्टेबल रामदास कांस्टेबल कमल सिंह कि रही अहम भूमिका पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने पूरी टीम की सराहना की की सभी फरार और वांछित आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।










































