स्कूल के खेल मैदान पर अतिक्रमण हटाया, प्रशासन का चला पीला पंजा

0
78
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पैमाइश कर सीमाज्ञान करवाने के बाद संस्था प्रधान को सुपुर्द किया गया मैदान

गंगधार (झालावाड़)।
झालावाड़ जिले की गंगधार तहसील के ग्राम पंचायत केलुखेड़ा क्षेत्र में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पीपल्दा के खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। प्रशासन ने खसरा नंबर 822/594 पर कब्जा हटाकर मैदान को अतिक्रमण मुक्त करवा दिया।

यह कार्रवाई तहसीलदार गणेश खंगार के निर्देश पर संस्था प्रधान, पटवारी, ग्राम पंचायत व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की गई।


 कैसे हुई कार्रवाई

  • प्रशासन की टीम ने पहले खेल मैदान की पैमाइश और सीमाज्ञान कराया।

  • इसके बाद मौके पर लगे अवैध निर्माण व कब्जों को ‘पीले पंजे’ (JCB) की मदद से हटाया गया।

  • अतिक्रमण मुक्त करवाने के बाद मैदान के चारों ओर खाई खुदवाकर सीमांकन किया गया।

  • कार्रवाई के पश्चात मैदान को संस्था प्रधान के सुपुर्द किया गया।


 खेल मैदान पर ग्रामीणों ने कर रखा था कब्जा

काफी समय से ग्राम पंचायत पीपल्दा के विद्यालय के खेल मैदान पर ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण कर रखा गया था, जिससे बच्चों को खेल गतिविधियों में परेशानी आ रही थी। कई बार शिकायत के बाद अंततः प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here