लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
रिपोर्ट: तुषार पुरोहित, सिरोही
सिरोही।
पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के झांकर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर ताले तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। लगातार बढ़ रही चोरियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
जगदीश कुमार का घर बना निशाना
झांकर निवासी जगदीश कुमार पुत्र मानाराम परिवार सहित शिवगढ़ गए हुए थे। रात करीब 11 बजे के बाद चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसपैठ की।
-
अलमारी से 50 ग्राम सोने के झुमके
-
25 हजार रुपए नकद
चुरा लिए गए। सुबह बड़े भाई ने दरवाजा टूटा देखा और सूचना दी।
मजदूरी कर लौटे कैलाश के घर में सेंध
दूसरी घटना में गांव के कैलाश पुत्र लक्ष्मण के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। रिश्तेदारी में कार्यक्रम होने के कारण घर खाली था। चोर घर से:
-
सोने-चांदी के जेवर
-
चांदी का कंदोरा, चूड़ियां
-
5 हजार रुपए नकद
-
परचूनी का सामान
चुरा ले गए।
पुलिस जांच में जुटी
दोनों पीड़ितों ने पिंडवाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी चोरी गए सामान का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
ग्रामीणों में आक्रोश
लगातार हो रही वारदातों से ग्रामीण आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि पुलिस को रात्रि गश्त बढ़ाकर चोरों की धरपकड़ करनी चाहिए, ताकि गांव में शांति बहाल हो सके।