Home latest श्रीसांवरिया हनुमानजी मंदिर के पांचवें पाटोत्सव की तैयारियां पूरी,भक्ति की बहेगी धारा

श्रीसांवरिया हनुमानजी मंदिर के पांचवें पाटोत्सव की तैयारियां पूरी,भक्ति की बहेगी धारा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पाटोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आगाज 9 मार्च से होगा,मेले के साथ मनोरंजन का संगम

भीलवाड़ा (विनोद सेन)। जिले के कारोई कस्बे में राजमार्ग पर स्थित श्री सांवरिया हनुमान मंदिर का पांचवा पाटोत्सव एवं तीन दिवसीय भव्य मेले का आयोजन 9 से 11 मार्च तक किया जाएगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां कर ली गई है। इस मंदिर में जिले की एक मात्र लेटे हुए हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित है और यहां प्रतिदिन सैकड़ो श्रद्धालु इसके दर्शनों के लिए पहुंचते है। आयोजन को लेकर कारोही एवं आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नटराजसिंह कारोही ने बताया कि मंदिर के महन्त श्रीबाबूगिरीजी महाराज के सानिध्य में होने वाले आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पाटोत्सव के तहत भक्ति से ओतप्रोत विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ विशाल मेला भी लगाया जाएगा। पाटोत्सव एवं मेले का शुभारंभ 9 मार्च को सुबह 10 बजे होगा। मेले में मनोरंजन के लिए झूले-चकरी के साथ घरेलू जरूरत की विभिन्न प्रकार की सामग्री की स्टॉल व दुकाने भी लगाई जाएगी। पाटोत्सव के दूसरे दिन 10 मार्च को रात 8.15 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक मोईनुदिन मनचला जोधपुर एवं उड़ते हनुमानजी की झांकी छेदीलाल दिल्ली द्वारा हनुमानजी महाराज की भक्ति से परिपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। पाटोत्सव के अंतिम दिवस 11 मार्च को दोपहर 12 बजे हनुमानजी महाराज के छप्पन भोग लगाया जाएगा। दोपहर 12.15 बजे श्री सांवरिया हनुमान मंदिर में महाआरती का आयोजन होगा। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण होगा। पाटोत्सव समापन अवसर पर बालाजी सत्संग द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति रात 9 बजे से दी जाएगी। पाटोत्सव के दौरान हनुमानजी महाराज को विशेष चोला चढ़ाया जाएगा। मंदिर परिसर में विशेष साजसज्जा एवं आकर्षक रोशनी की जाएगी। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर ट्रस्ट के शिव समदानी, नंदकिशोर कुमावत, विकास त्रिपाठी,पंडित ओमप्रकाश व्यास,बंशीलाल सुखवाल, रामचन्द्र सुवालका,प्रभुलाल कुमावत सहित कई पदाधिकारी व सदस्य जुटे हुए है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कारोहीवासियों का भी पूरा सहयोग मंदिर ट्रस्ट को प्राप्त हो रहा है। सभी ग्रामवासी इस आयोजन में सहभागिता निभाने के लिए आतुर है ओर प्रभु भक्ति के इस आयोजन में बढ़ चढ़कर भागीदारी निभा रहे है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version