Home latest श्री श्याम सेवा समिति काशीपुरी द्वारा फाल्गुन महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित

श्री श्याम सेवा समिति काशीपुरी द्वारा फाल्गुन महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

अध्यक्ष सुरेश पोद्दार के नेतृत्व मे की गई विभिन्न आयोजनों की रूपरेखा तैयार

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्री श्याम सेवा समिति काशीपुरी द्वारा फाल्गुन महोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर श्याम मंदिर, काशीपुरी, भीलवाड़ा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुरेश पोद्दार ने की। संचालन राकेश काबरा ने किया। इस दौरान 9 मार्च को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में फाल्गुन महोत्सव के तहत विभिन्न आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई। इन आयोजनों में अखंड ज्योत पाठ, भजन संध्या, निशान यात्रा, और 56 भोग कार्यक्रम शामिल हैं। ये आयोजन श्रद्धालुओं को बाबा श्याम की भक्ति और कृपा का अनुभव कराएंगे। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर को तिरंगे रंगों से सजाया गया, जिससे देशभक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर पंडित रूपेंद्र शर्मा, रवि शास्त्री, और गंगाधर ने श्याम बाबा व बालाजी का भव्य श्रृंगार किया। बाबा को विशेष पोशाक और आभूषणों से सजाया गया। उनकी दिव्य मूर्ति के दर्शन करने आए श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। महोत्सव की तैयारियों में समिति के सभी सदस्य पूरे उत्साह और समर्पण के साथ कार्यरत हैं। अध्यक्ष सुरेश पोद्दार और प्रभारी नितिन अग्रवाल और राकेश काबरा ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेकर इन आयोजनों को सफल बनाने की अपील की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version