Home education राजेन्द्र मार्ग स्कूल रही कौशल प्रादर्श प्रतियोगिता में अव्वल

राजेन्द्र मार्ग स्कूल रही कौशल प्रादर्श प्रतियोगिता में अव्वल

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, पुलिस लाइन, भीलवाड़ा में आयोजित जिला स्तरीय कौशल प्रादर्श प्रतियोगिता में राजेन्द्र मार्ग स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य डॉ. श्यामलाल खटीक ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्र पवन मीणा ने सिक्यूरिटी ट्रेड में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्र दक्ष सोनी ने रिटेल ट्रेड में द्वितीय स्थान अर्जित किया। सिक्यूरिटी ट्रेड में पवन मीणा ने बैंक सुरक्षा मॉडल प्रस्तुत किया, वहीं रिटेल ट्रेड में दक्ष सोनी ने रिलायंस मॉल का मॉडल तैयार किया। इन छात्रों को व्यावसायिक प्रशिक्षक आशीष सोनी (रिटेल) व हेमंत पाटीदार (सिक्यूरिटी) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version