Home latest सेवाश्रम बौद्धिक दिव्यांग पुनर्वास गृह में बच्चों ने फहराया तिरंगा, विशेष बच्चों...

सेवाश्रम बौद्धिक दिव्यांग पुनर्वास गृह में बच्चों ने फहराया तिरंगा, विशेष बच्चों ने दी सुंदर प्रस्तुतियां

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 

जय जवान, जय किसान थीम पर डांस प्रस्तुति ने सभी अभिभावकों एवं उपस्थित श्रोतागण का मन मोह लिया

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) भगवती सेवा एवं शिक्षण संस्थान की ओर से संचालित सेवा आश्रम बौद्धिक दिव्यांग पुनर्वास गृह में गणतंत्र दिवस पर विशेष बच्चों ने तिरंगा फहराया। संस्थान की अध्यक्ष मधु काबरा ने बताया कि राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम आरंभ किया गया। ’मां भारती के चरणों में दीप प्रज्जवलित कर संस्था अध्यक्ष मधु काबरा, गौरव मित्तल ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। मधु काबरा ने स्वागत उद्बोधन में सभी अतिथियों व अभिभावकों का स्वागत किया एवं विद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराया। विशेष बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां दी गई जिसमें दो एकल प्रस्तुति, एक ग्रुप डांस एवं पीटी का प्रदर्शन किया गया। जय जवान, जय किसान थीम पर डांस प्रस्तुति ने सभी अभिभावकों एवं उपस्थित श्रोतागण का मन मोह लिया। शिक्षिका आशा काबरा ने विद्यालय की दैनिक गतिविधियों से अभिभावकों को अवगत कराया। अभिभावकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए एवं सेवाश्रम में उनके बच्चों में जो सुधार हुआ उसका विवरण दिया। 5 से 6 अभिभावक को ने सेवाश्रम के प्रयासों को बहुत ही सराहनीय बताया एवं अन्य विद्यालय से काफी अलग और लाभदायक बताया। संस्था सचिव गिरीश अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं आगामी योजनाओं से अभिभावकों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मैसूर में रिहैबिलिटेशन सेंटर में समावेशी थेरेपी से बच्चों को उपचार दिया जाता है, इस पैटर्न को यहां छोटे स्तर पर लाने की योजना सेवाश्रम द्वारा की जा रही है, स्पीच थैरेपिस्ट से बात की जा रही है एवं बहुत ही जल्द एक स्पीच थैरेपिस्ट नियुक्त करने की योजना है। सेवाश्रम टीम के सभी शिक्षकों जो निरंतर सेवाएं देकर सेवाश्रम के बच्चों के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं जिनमे आशा काबरा, निहारिका तोषनीवाल एवं प्रेमलता ओझा (संस्था वित्त सचिव) एवं समस्त स्टाफ गोपाल सेन, दिनेश सेन, कमला सेन का उपरना एवं तिलक से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सेवाश्रम कार्यकारिणी के सदस्य ओमप्रकाश जागेटिया एवं ओम कोगटा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ओम कोगटा ने किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version