Home latest श्री गणेश जी के जन्मोत्सव पर शहर में हुए कई आयोजन

श्री गणेश जी के जन्मोत्सव पर शहर में हुए कई आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

— गणपति बप्पा मोरिया से गूंजा क़स्बा
— प्राचीन धरोहर चौमूँ दरवाजे पर स्थित गणेशजी की हुई पूजा अर्चना

नवीन कुमावत की रिपोर्ट
किशनगढ़-रेनवाल। शहर में श्री गणेश जी के जन्मोत्सव पर कई स्थानों पर भव्य आयोजन हुए। गणपति बप्पा मोरिया के जय घोष से क़स्बा गुंजाएमान हो गया। मुख्य आयोजन गढ़ बाजार स्थित श्री गणेश जी मंदिर पर हुआ। गणेश जी की पूजा अर्चना के बाद यहाँ भव्य झाँकिया सजाई गई। इसके बाद देर शाम को विराट कवि सम्मलेन आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रोता मौजूद रहे। वहीं कस्बे के चौमूँ बाजार स्थित जोशी परिवार में भी हर वर्ष की तरह श्री गणपति जी का विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान यहाँ आचार्य रूपनारायण भातरा, सूरत प्रवासी गिर्राज प्रसाद शर्मा, सुभाष शर्मा, पंडित जितेंद्र जोशी, शिवम शर्मा, मुकेश जोशी पवन कुमावत, नवीन कुमावत, वीरेंद्र सिंह शेखावत, प्रिंस तिवाडी, पार्थ जोशी, केशव, वेदांत, रूद्र शर्मा,सोहम, सरोज शर्मा, चन्दा शर्मा, महादेवी,सीमा जोशी, कृष्णा जोशी, नेहा शर्मा सहित संपूर्ण जोशी परिवार उपस्थित रहा । उधर, शहर की एकमात्र विरासत प्राचीन चौमू दरवाजे पर स्थित श्री गणेश जी की पूजा अर्चना की गई। यह गणेश मंदिर किशनगढ़ रेनवाल की बसावट के समय से ही विद्यमान है।
रेनवाल के तीन दरवाजे देखरेख के अभाव में नष्ट हो चुके हैं ,सिर्फ यही एक दरवाजा बचा है। पंडित जितेंद्र जोशी ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया । इस अवसर पर पार्षद भागचंद सरोज ,भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी प्रिंस तिवाडी, मालीराम सोनी, मंगल शर्मा, देवेंद्र सिंह,सोनू स्वामी, सुरेश सेन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version