लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
झालावाड़।
झालावाड़ जिले मे रक्षाबंधन पर्व पर श्री चौरासी /सर्व ब्राह्मण समाज गंगधार चौमहला द्वारा श्री राम घांट कालीसिंध नदी पर श्रावणी उपाकर्म कर नूतन यज्ञोपवीत धारण किया गया।
सभी समाज जन श्री चौरासी महादेव मन्दिर गढ़ मोहल्ला गंगधार में एकत्र होकर शोभायात्रा के रूप में जय घोष के साथ विश्व कल्याण की भावना के साथ श्री राम घांट कालीसिंध नदी तट पहुंचे।
आचार्यvसुरेश चन्द्र जी शर्मा एवं मथुरेश शर्मा द्वारा विधिवत हेमाद्रि,दशविध स्नान, प्रायश्चित महासंकल्प, तर्पण, देव पूजा ऋषि पूजा कर नवीन यज्ञोपवीत धारण करवाया गया।
आरती प्रसाद पश्चात आचार्य के साथ शोभायात्रा समापन चौरासी महादेव मंदिर पर किया गया।
इस अवसर पर समाज वरिष्ठ वैद्य पुरुषोत्तम जी शर्मा, हेमराज जी शर्मा,सुरेश चन्द्र जी शर्मा,मुरली मनोहर जी पाण्डेय,राजेश जी शर्मा ,मनीष जी शर्मा बारां,दिलीप जी नीमा आदि का मार्गदर्शन रहा