: पूर्व CM अशोक गहलोत के PSO रहे राजकुमार यादव और बेटा गिरफ्तार
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। राजस्थान की SOG ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के PSO रह चुके हैडकांस्टेबल राजकुमार यादव और उसके बेटे भरत यादव को गिरफ्तार किया है। इन पर SI भर्ती परीक्षा 2021 का पेपर खरीदने और इस्तेमाल करने का आरोप है।
राजकुमार यादव ने बेटे के लिए खरीदा था पेपर
जांच में सामने आया है कि राजकुमार यादव ने अपने बेटे के लिए आरोपी कुणाल पांड्या से सौदा कर परीक्षा का पेपर खरीदा था। भरत यादव ने लिखित परीक्षा में सफलता भी प्राप्त कर ली थी, लेकिन पैर फ्रैक्चर होने के कारण वह फिजिकल परीक्षा में शामिल नहीं हो सका और उसका चयन नहीं हो पाया।
कुणाल पांड्या ने किया खुलासा
गिरफ्तार कुणाल पांड्या ने SOG की पूछताछ में खुलासा किया कि पेपर की खरीद-फरोख्त में राजकुमार यादव की सीधी संलिप्तता थी। इस मामले में आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।
