लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
— तीज पर फैली घेवरों की महक
नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। कस्बे में हरियाली तीज ( श्रावणी तीज ) पर महिलाओं ने अनेक स्थानों पर झूला महोत्सव, वन विहार एवं सांस्कृतिक आयोजन किए। महिलाओं ने माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा कर अपने पति की लंबी आयु की प्रार्थना की। दादू दयाल कॉलोनी में महिलाओं के समूह ने सामूहिक रूप से झूला झूलने का आनंद लिया। सावन के मस्त गीतों पर अठखेलिया करते हुए घेवरों की महक से सजी तीज पर मिठाई का स्वाद चखा। महिलाओं का समूह यहां के प्राकृतिक सौंदर्य से आच्छादित चीलवाली सरोवर पर भी पहुंचीं।
यहां पर महिलाओं ने प्राकृतिक दृश्य देखते हुए वन विहार कर भोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर कमला, उषा, सुनीता, पुष्पा, राधा, भँवरी, मीना, रितिका, मंजू, पूजा, शकुन्तला, पूनम, विनीता, गुलाबी देवी, मधु आदि मौजूद रहीं। वहीं, नेहरु नगर में महिलाओं ने तीज महोत्सव झूला झूलकर राजस्थानी गीतों पर नाचते हुए सावन की प्राकृतिक छठा का आनंदन लिया। इस अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर अखंड सौभाग्य की मंगल कामना की। तालाब और बेर की झाड़ी की पूजा कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया इस अवसर पर सुमन खींची, कांता जांगिड़, ममता स्वामी, रतन कंवर, लक्ष्मी कुमावत, गीता वर्मा, सरिता जांगिड़, रेखा चौहान, शिवानी वर्मा सहित अनेक महिलाएं मौजूद रही।

















































