Home latest श्रद्धा नाथ आश्रम के पीठाधीश्वर संत बैजनाथ महाराज को होंगे पदम श्री...

श्रद्धा नाथ आश्रम के पीठाधीश्वर संत बैजनाथ महाराज को होंगे पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित

0

लक्ष्मणगढ़, सीकर। केंद्र सरकार ने लक्ष्मणगढ़ के श्री श्रद्धा नाथ आश्रम के पीठाधीश्वर संत बैजनाथ महाराज को पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की है ,जिसको लेकर संत बैजनाथ महाराज के अनुयायियों, शिष्यों व नगरवासियों में खुशी का माहौल है।

केंद्र सरकार ने उन्हें यह सम्मान अध्यात्मवाद में किए गए कार्यों के लिए दिया गया है। आश्रम के पीठाधीश्वर संत श्री बैजनाथजी महाराज ने केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे पद्मश्री सम्मान की घोषणा के बाद कहा कि यह सम्मान मुझ जैसे छोटे से व्यक्ति को इतना बड़ा सम्मान दिया जा रहा है यह एक गौरव की बात है। यह आप लोगों की ओर मेरे शिष्यों का स्नेह है। उल्लेखनीय की लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र के पनलावा गांव में 12 जून 2035 को जन्मे संत बैजनाथ महाराज ने मात्र 6 साल की उम्र में श्रद्धा नाथ महाराज के शिष्य बन गए उन्होंने दसवीं कक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तरण की और नवलगढ़ के पोद्दार कॉलेज से उन्होंने बीए की डिग्री हासिल की संत बैजनाथ महाराज ने 1960 में लक्ष्मणगढ़ के ग्राम भारतीय विद्यापीठ कोठारी के प्रिंसिपल बन गए और 1985 तक कोठारी स्कूल के प्रिंसिपल रहे। इसके पश्चात श्रद्धानाथ आश्रम के पीठाधीश्वर बने ओर शिक्षा की अलख जगाना जारी रखा आश्रम में योग सहित वेदों का अध्ययन करने के लिए देशभर से विद्यार्थी पहुंचते हैं।

 

पूनम विशाल

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version