- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
कोटपुतली-बानसूर।
पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब ठेकेदार सुनील उर्फ दिल्ली और फिटोली की हत्या के मुख्य आरोपी कृष्ण पहलवान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
बरामद हथियार
पुलिस ने आरोपी से निम्न हथियार जब्त किए:
-
2 देशी पिस्टल
-
2 कट्टे
-
1 रिवॉल्वर
-
22 जिंदा कारतूस (7.65 एमएम, 315 बोर, 9 एमएम ब्लाक अमेरिकन पिस्टल)

पुलिस का बयान
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई और थाना अधिकारी बानसूर सुरेंद्र मलिक ने जानकारी दी कि आरोपी ने हत्या के बाद इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से यह हथियार इकट्ठे कर रखे थे।
यह कार्रवाई थाना अधिकारी सुरेंद्र मलिक की अगुवाई में की गई है और इसे पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
- Advertisement -















































