लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन, शाहाबाद एसडीएम कार्यालय में प्रत्याशियों की आवाजाही
शाहाबाद (बारां)। पंचायत समिति सदस्य चुनाव के तीसरे चरण को लेकर शाहाबाद क्षेत्र में नामांकन प्रक्रिया जारी है। शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की शाहाबाद उपखंड अधिकारी कार्यालय में आवाजाही बनी रही।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान भोयल वार्ड संख्या 10 से क्रांति सहरिया पत्नी रामहेत सहरिया तथा देवरी वार्ड संख्या 9 से कमला परिहार पत्नी कल्याण परिहार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किए।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र जमा करा सकते हैं। समय सीमा समाप्त होने के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अंतिम दिन होने के चलते प्रत्याशी निर्धारित समय में नामांकन प्रक्रिया पूरी करने में जुटे रहे।
रिपोर्ट: आदर्श भार्गव
स्थान: शाहाबाद, जिला बारां | किशनगंज-शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र
लोक टुडे न्यूज़ | जनता की आवाज

















































