Home latest शांति समिति की बैठक आयोजित

शांति समिति की बैठक आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। उपखंड क्षेत्र के बनेठा कस्बे के पुलिस थाना परिसर में थाना प्रभारी रामबिलास गुर्जर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई ।जिसमें क्षेत्र में शांति बनाए रखने सहित अन्य समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया । थाना प्रभारी रामबिलास गुर्जर ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए शांति समिति के सदस्यों को जागरूक रहकर असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की को कहा ।वही अपराध की सूचना समय पर पुलिस को दिए जाने कीअपील की।समिति सदस्यों ने रात्रि में पुलिस गस्त बढ़ाए जाने एवं बनेठा ढिकोलिया मार्ग पर रोडवेज बस सेवा का संचालन किए जाने सहित अन्य समस्याएं रखी।जिन पर चर्चा कर पथ परिवहन निगम को लिखे जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान समिति सदस्य लोकेश जैन, अनिल मिश्रा,सुशील जैन, उमेश सोनी, सुरेश, कुन्दन गुर्जर, मदन खटीक सहित अन्य सदस्य व पुलिस कांस्टेबल उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version