सेवा पखवाड़ा 2025: उद्योग एवं खादी प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

0
37
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, भीलवाड़ा द्वारा शुक्रवार से आयोजित उद्योग एवं खादी प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं मोली बंधन खोलकर किया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि यह प्रदर्शनी स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद प्रदर्शित और विपणन करने का सशक्त मंच प्रदान करती है। उन्होंने आमजन से स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने उद्यमियों एवं आर्टीजनों से संवाद कर उनके उत्पादों की बारीकियों को समझा। प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि यह आयोजन न केवल स्थानीय उद्योग और व्यवसाय को बढ़ावा देगा, बल्कि आमजन को स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की जानकारी से भी लाभान्वित करेगा।

प्रदर्शनी आकर्षण:
खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े खेस, चद्दर, तौलिए, बेडशीट, जैकेट और कुर्तियां प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण रहे। जिले के वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) के तहत बीएसएल, संगम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, क्रिस्टल, जस्टफेब प्राइवेट लिमिटेड और शुभलक्ष्मी सिंटेक्स जैसे विशेष स्टॉलों ने एक्सपोर्ट क्वालिटी टेक्सटाइल उत्पाद प्रदर्शित किए। बुनकर जगदीश सोनी ने हस्तनिर्मित उत्पाद प्रस्तुत किए, जबकि महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित साबुन, आचार, भगवान के वस्त्र, बैग और अन्य घरेलू एवं हस्तशिल्प उत्पादों को भी सराहा गया।

अन्य गतिविधियां:

  • बैंक ऑफ बड़ौदा और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने वित्तीय सेवाओं और योजनाओं की जानकारी दी।

  • चिकित्सा विभाग ने निःशुल्क बीपी और डायबिटीज जांच के साथ परामर्श उपलब्ध कराया।

  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के स्वरोजगार व औद्योगिक भागीदारी हेतु डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना का शिविर आयोजित किया गया।

  • राजस्थान सरकार और भारत सरकार की औद्योगिक व रोजगार योजनाओं जैसे राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2024, ओडीओपी पॉलिसी, निर्यात प्रोत्साहन, एमएसएमई नीति, टेक्सटाइल एंड अपरेल नीति, विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और पीएम विश्वकर्मा योजना की जानकारी बैनर, पोस्टर और ब्रोशर के माध्यम से प्रदर्शित की गई।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित प्रमुख लोग:
लघु उद्योग भारती अध्यक्ष शंभु प्रसाद काबरा, रविन्द्र जाजू, चित्तौड़ प्रांत के महेश हुरकट, टैक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन उपाध्यक्ष प्रेमस्वरूप गर्ग, मेवाड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के एस.एस. राजावत, जिला लघु उद्योग संघ के राजकुमार पोखरना, रीको के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक नैनावटी, एआरएम निशांत कुमावत, लघु उद्योग भारती महिला अध्यक्ष पल्लवी लढा, सीए राकेश सोमानी, अमित कुमार सेठ, ईष्वर वैष्णव और जयपुर से आए निर्यात दस्तावेज विशेषज्ञ सीए अतुल कुमार सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, उद्यमी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here