सेन क्षोरकार वेलफेयर सोसायटी ने वृद्धाश्रम में केश काटकर की निःशुल्क सेवा

0
285
- Advertisement -

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क 

हरणी महादेव मंदिर में 101 किलो फल का प्रसाद किया वितरित 
सत्यनारायण सेन गुरला
भीलवाड़ा  सेन क्षोरकार वेलफेयर सोसायटी भीलवाड़ा द्वारा श्रावण सोमवार, 4 अगस्त 2025 को वृद्धाश्रम ओम शांति सेवा संस्थान, हरणी महादेव में वृद्धजनों के केश (बाल) निःशुल्क काटकर सेवा की गई।
अध्यक्ष गोविन्द सेन ने बताया कि सोसायटी के सभी सैलून संचालकों ने अपनी सेवा देते हुए आश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों के केश काटे और उनकी दिनचर्या व स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सभी सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ मन की बातें साझा की और उनका आशीर्वाद लिया।
सचिव जितेन्द्र ने बताया कि इस सेवा कार्य के बाद, सभी सदस्यों ने श्री हरणी महादेव मंदिर में सावन सोमवार के पावन अवसर पर 101 किलो फल का प्रसाद वितरित किया।
कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सेन ने बताया कि इस सेवा कार्य में संस्था के अध्यक्ष गोविंद सेन, संस्थापक लादू लाल सेन, सचिव जितेंद्र सेन, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सेन, संयोजक राजेश सेन, मंडल अध्यक्ष संजय सेन, किशनजी सेन, राजू सेन, महेंद्र सेन, कपिल सेन, सुभाष सेन, कमलेश सेन, महावीर सेन और भागचंद सेन सहित कई सदस्यों ने अपना योगदान दिया
- Advertisement -
Previous articleमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज करौली जिले के मंडरायल के दौरे पर रहे
Next articleराजनीतिक साजिश या विकास की सच्चाई?
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here