सेमारी सरपंच पारवती देवी 222 वोट से जीती

0
317
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सेमारी ग्राम पंचायत सरपंच के लिए उपचुनाव को लेकर रविवार को मतदान केंद्र पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 13 वार्ड के 5783 कुल मतदाताओं में से 2324 मतदाताओं ने मतदान किया। जिससे मतदान 40.18 प्रतिशत रहा। सेमारी सरपंच के उपचुनावी मैदान में चार प्रत्याशी थे। चारों प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा अपने निजी वाहनों में बैठाकर मतदाताओ को मतदान केंद्रों तक पहुचाने में पूरे दिन भर लगे रहे।
शाम को मतदान होने के बाद वोटो की गिनती प्रारंभ हुई जिसमें नर्बदा कुमारी मीणा को 490, पार्वती को 358, पारवती देवी को 825 व पारू को 603 वोट मिले 48 नोटा पर डाले गए। जिसमें पारवती देवी 222 वोट से जीत हासिल कर सेमारी ग्राम पंचायत की सरपंच निर्वाचित हुई। परिणाम के बाद पारवती देवी के समर्थकों ने आतिशबाजी करते हुए खुशी जाहिर की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here