सेमारी में उपखण्ड स्तरीय 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

0
152
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

SDM सुरेश कुमार बलाई ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

बीएल जोशी

सेमारी (सलुम्बर), – सलुम्बर जिले के सेमारी कस्बे में पीएमश्री राउमावि परिसर में उपखण्ड स्तरीय 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। SDM सुरेश कुमार बलाई ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया।


सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और परेड

विद्यालय संस्था प्रधान अल्ताफ अहमद ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, पीटी परेड और रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रोत्साहन राशि देकर सराहा।


प्रेरणादायक संबोधन और सम्मान

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही ब्लॉक शिक्षा अधिकारी माया बजाड़ ने स्वतंत्रता संग्राम के महापुरुषों के बलिदान को याद करते हुए सभी को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। समारोह में प्रतिभाशाली स्कूली बच्चों, क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों और जागरूक जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।


बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ग्रामीण

इस अवसर पर विकास अधिकारी रिपुसूदन सिंह, थाना अधिकारी गोपालकृष्ण परमार एवं पुलिस टीम, सरपंच पारवती देवी, रूपलाल मीणा, अविनाश मीणा, राजेन्द्र कलाल, डुंगरलाल पटेल, सुभाष प्रजापत, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेंद्र जैन सहित कस्बे के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में कस्बेवासी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here