Home latest सीकर में निकली भव्य शाही शीतल भोग यात्रा

सीकर में निकली भव्य शाही शीतल भोग यात्रा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 श्रद्धालुओं ने मां शीतला को अर्पित किया पवित्र भोग

सीकर (योगेश ऋषिका)। शहर में मां शीतला की आराधना का पर्व इस वर्ष भी परंपरागत धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। बुधवार को श्री कल्याण धाम से भव्य शाही शीतल भोग यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे शहर को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया।

यात्रा प्रातः श्री कल्याण धाम से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शीतला चौक स्थित मां शीतला के दरबार तक पहुँची। वहां पुजारियों द्वारा विधि-विधान से मां को पवित्र शीतल भोग अर्पित किया गया। यह आयोजन धर्मगुरु सनातन रत्न महंत विष्णु प्रसाद शर्मा (कल्याण धाम, सीकर) के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ।

श्री कल्याण धाम के व्यवस्थापक रवि प्रसाद शर्मा ने बताया कि यह यात्रा वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन है, जिसमें हर वर्ग के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

इस भव्य आयोजन में अनेक गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे। इनमें विद्या प्रकाश शर्मा, पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर ईश्वर सिंह राठौड़, सीकर व्यापार संघ के अध्यक्ष दयाल सिंह शेखावत, फूलचंद सैनी, राम सिंह पिपराली, अशोक कलावटिया, श्याम सुंदर सराफ, राजवीर सिंह शेखावत, नरेश सैन, मदनलाल मोरदिया, मनीष शर्मा, अक्षय सनातनी, मोहित सिंह सांखला, विक्रम सिंह, राजीव शर्मा, विक्रम सैनी सहित बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए।

यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और घोषों की गूंज से पूरा वातावरण मां शीतला के जयकारों से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद प्राप्त कर सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। इस भव्य शाही यात्रा ने सीकर की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा को एक बार फिर जीवंत कर दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version