Home latest जिला कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जिला कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (दुर्योधन मयंक)। टोंक जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने मंगलवार को उनियारा उपखंड के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर झुण्डवा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्री चौपाल में भाग लेने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान उन्होंने उपखंड अधिकारी कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय उनियारा, पुलिस थाना उनियारा, उपकोष कार्यालय उनियारा तथा तहसील कार्यालय अलीगढ़ का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों से कार्यालयों की कार्यप्रणाली और स्टाफ की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि संपर्क पोर्टल 181 पर आने वाली शिकायतों और प्रकरणों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी पूजा मीणा, तहसीलदार अलीगढ़ धर्मेंद्र तसेरा और उपकोषाधिकारी बुद्धिप्रकाश प्रजापत भी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version