Home accident शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

राजसमंद (गौतम शर्मा)। जिले के गलवा पंचायत, कलामतो का खेड़ा गांव में बुधवार दोपहर विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से किसान मियांराम सालवी के खेत में लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई।

आग लगते ही आसपास के किसानों में अफरातफरी मच गई, लेकिन किसानों की सतर्कता और तुरंत किए गए प्रयासों से बड़ा नुकसान टल गया। ग्रामीणों ने तुरंत गलवा जीएसएस के लाइनमैन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लाइनमैन कुलदीप और संदीप टेलर ने सबसे पहले विद्युत आपूर्ति बंद करवाई और किसानों की मदद से आग पर काबू पाया।

किसानों की तत्परता के कारण पास में खड़ी गेहूं की फसल को जलने से बचाया जा सका। आग पर नियंत्रण पाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version