- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत शुक्रवार सुबह जयपुर के धानक्या स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक पहुंचे। उन्होंने यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके जीवन से संबंधित प्रदर्शनी एवं स्मारक का अवलोकन किया।
कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति के अध्यक्ष प्रो. मोहनलाल छीपा, RSS के राजस्थान क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
इस दौरान सरसंघचालक मोहन भागवत ने समिति सदस्यों से अनौपचारिक चर्चा भी की।
- Advertisement -















































