लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र से सटे नगरफोर्ट कस्बे में सैन (नाई) समाज विकास समिति की ओर से 16वां सामूहिक विवाह सम्मेलन लघु पुष्कर मांडकला में आयोजित किया गया ।
जिसमें सैन समाज के 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। विवाह सम्मेलन में विवाह जोड़ों का कई आचार्यों ने विधि-विधान पूर्वक पाणिग्रहण संस्कार कराया। नव दंपत्तियों को उपहार व कन्यादान के साथ आशीर्वाद देने के लिए कई राजनेता व समाजों के अध्यक्ष और सर्व समाज के लोग भारी संख्या में पहुंचे। सैन समाज के विवाह सम्मेलन में आयोजन कमेटी की ओर से वर वधुओं को आभूषण व कई घरेलू सामान कन्या दान स्वरूप भेंट किया।
समारोह में जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में एकता बढ़ती है। बेटियों को अधिक से अधिक उच्च शिक्षा दिलाएं जिससे उनका भविष्य संवरे। साथ ही कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलनों से धन की भी बचत होती है। समारोह में भामाशाहों ने सहायता राशि भेंट की। इस अवसर पर सम्मेलन अध्यक्ष गोपाल सेन बोसरिया, समाज के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सेन फोजी, कोषाध्यक्ष विनेश मोरवाल, पदाधिकारी श्याम सेन, कालूराम फौजी, छीतर सेन, गोवर्धन सेन अरनिया माल, गजानंद सेन पलाई, रामावतार सेन सहित समाज के बंधु उपस्थित रहे।
