सांसद संजना जाटव ने की जनसुनवाई, पानी की समस्या रही प्रमुख मुद्दा

0
240
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर । सांसद संजना जाटव ने अटल सेवा केंद्र परिसर स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय पर जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। जनसुनवाई में सर्वाधिक शिकायतें जल संकट से जुड़ी हुई रहीं।

जनसुनवाई में झरौली गांव से पहुंचे कुछ लोगों ने सांसद का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं, एकता गांव से आई महिलाओं के समूह ने पानी की गंभीर समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि गांव में लंबे समय से पेयजल आपूर्ति बाधित है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सांसद संजना जाटव ने महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत संबंधित अधिकारी को फोन कर जानकारी दी। साथ ही उन्होंने जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति में कोई कोताही न बरती जाए।

सांसद ने जनसुनवाई के दौरान अन्य मामलों पर भी ध्यान दिया, जिसमें पेंशन, सड़क, बिजली और आवास जैसी शिकायतें शामिल थीं। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य जनता से सीधे संवाद स्थापित करना है ताकि समस्याओं का शीघ्र निवारण हो सके।

इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद रहे और आवश्यक कार्यवाही की दिशा में पहल की गई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here