सामुदायिक भवन में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

0
13
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


गंगधार (झालावाड़)। झालावाड़ जिले के गंगधार थाना क्षेत्र के किलोल देवरिया गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान भंवरलाल मेघवाल (32) निवासी रावतपुरा के रूप में हुई है। वह बीते कुछ दिनों पहले ही गुजरात से अपनी पत्नी के साथ लौटा था और ससुराल किलोल देवरिया में ठहरा हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, भंवरलाल सामुदायिक भवन में रह रहा था। घटना के दिन उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग चौमहला बाजार खरीदारी के लिए गए हुए थे। शाम को वापस लौटने पर भंवरलाल सामुदायिक भवन में पंखे से साफा बांधकर लटका हुआ मिला।

घटना की सूचना मिलते ही गंगधार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमहला की मोर्चरी में रखवाया गया।

पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिवार में दो बेटियां और एक पुत्र हैं।

पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here