Home latest सांभर लेक पुलिस थाने से ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान की शुरुआत

सांभर लेक पुलिस थाने से ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान की शुरुआत

0
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

योगाभ्यास के बाद 50 साइकिल सवारों ने दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सांभर लेक/रिपोर्ट: डब्लू  गोस्वामी | 

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार को सांभर लेक पुलिस थाने से “संडे ऑन साइकिल अभियान” और “फिट इंडिया मिशन” के तहत फिटनेस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खेल मंत्रालय, भारत सरकार की पहल का हिस्सा है।

सामूहिक योगाभ्यास से हुआ आगाज

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योगाभ्यास से हुई। इस अवसर पर वृत्ताधिकारी सांभर लेक कार्यालय स्टाफ, थानाधिकारी सांभर लेक राजेंद्र यादव, थानाधिकारी फुलेरा चंद्र प्रकाश, थानाधिकारी नरैना धर्म सिंह, पत्रकार बंधु एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

साइकिल रैली से दिया फिटनेस का संदेश

योग सत्र के बाद करीब 50 साइकिल सवारों का दल थाना सांभर लेक से रवाना हुआ। यह साइकिल यात्रा देवयानी सरोवर, छोटा बाजार और बस स्टैंड होते हुए पुनः थाना परिसर लौटी। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को शारीरिक सक्रियता, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना रहा।

नाश्ते के साथ हुआ समापन

साइकिल यात्रा के बाद थाना परिसर में सभी प्रतिभागियों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई और कार्यक्रम का समापन हुआ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version