Home latest गंगधार में गणेश चतुर्थी की तैयारियां शुरू, 27 अगस्त से होगा गणेश...

गंगधार में गणेश चतुर्थी की तैयारियां शुरू, 27 अगस्त से होगा गणेश महोत्सव

0
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पंडालों में सजेगी भक्ति, श्रद्धालु खरीद रहे गणेश प्रतिमाएं

गंगधार/झालावाड़

झालावाड़ जिले के गंगधार उपखंड क्षेत्र में गणेश चतुर्थी की तैयारियां जोरों पर हैं। आगामी 27 अगस्त से गणेश महोत्सव का शुभारंभ होगा।

साफ-सफाई और पंडालों की सजावट

नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में घरों व पंडालों की साफ-सफाई का कार्य चल रहा है। कस्बे में गणेश प्रतिमाओं की दुकानें सज चुकी हैं और श्रद्धालु अपने घरों के लिए मूर्तियां खरीदने में व्यस्त हैं। पंडालों और घरों में गणपति की स्थापना की जाएगी।

पौराणिक मान्यता

मान्यता है कि वेदव्यास जी ने गणेश जी से महाभारत लिखवाई थी। गणेश जी ने लगातार 10 दिनों तक महाभारत लिखी। अनंत चतुर्दशी के दिन उन्हें स्नान के लिए नदी में ले जाया गया। तभी से भक्त हर वर्ष गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाते आ रहे हैं।

भक्ति और उत्सव का माहौल

भक्त गणपति की स्थापना कर पूजा-अर्चना करेंगे। पंडालों में भजन-कीर्तन होंगे और श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना करेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version