रियांबड़ी में 6 वर्षीय मासूम की कुएं में गिरने से दर्दनाक मौत

0
44
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

रियांबड़ी (नागौर)। नागौर जिले के रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोड में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव का 6 वर्षीय अरविंद पुनिया पुत्र उगमाराम खेलते-खेलते अचानक पगडंडी से फिसलकर करीब 152 फीट गहरे कुएं में जा गिरा।

सूचना मिलते ही SDRF टीम मौके पर पहुंची और रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। कुएं में लगभग 72 फीट पानी भरा हुआ था, जिससे रेस्क्यू मुश्किल हो गया।

इस हादसे से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here