लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
— कई संगठन और ग्रामीण कर रहे विरोध
— वकीलों ने दिया विरोध में ज्ञापन
नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। किशनगढ़ रेनवाल उपखंड अधिकारी कार्यालय को बंद करने की सुगबुगाहट पर स्थानीय स्तर पर विरोध तेज हो गया है। इसके विरोध में सोमवार को स्थानीय वकीलों ने मिलकर एसडीएम सुनीता मीणा को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। वहीं पालिकाध्यक्ष अमित कुमार जैन सहित कई गणमान्य लोगों के साथ ही ग्रामीणों ने भी ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया है।
अभिभाषक समिति कि० रेनवाल की ओर से मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी रेनवाल को उपखण्ड कार्यालय कि० रेनवाल को यथावत रखने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान महासचिव अधिवक्ता मुकेश बगडिया, जयन्त चौधरी , राजकुमार यादव, उपाध्यक्ष राहुल शर्मा , अनिल शर्मा, शंकर काजला,किशन लाल मीणा , नरेन्द्र वर्मा, बधाल सरपंच विजय सामोता सहित कई वकील मौजूद रहे।










































